

शुक्रवार को हो सकता है प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान : पीएम मोदी ने कहा कि ये जीत मेरी नहीं, पूरी टीम की है। दिल्ली में रेणुका सिंह ने जेपी नड्डा से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छत्तीसगढ़ के नए सीएम का नाम लगभग तय कर लिया गया है। बीजेपी प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन के साथ शुक्रवार को बीजेपी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक रायपुर आ सकते हैं। रायपुर में ये पर्यवेक्षक विधायकों से रायशुमारी करेंगे, इसके बाद नाम का ऐलान कर दिया जाएगा।
फ़िलहाल बीजेपी में सीएम फेस को लेकर बैठकों का दौर जारी है. छत्तीसगढ़ समेत तीन राज्यों के मुख्यमंत्री को लेकर दिल्ली में बीजेपी संसदीय दल की बैठक हुई है। बैठक शुरू होते ही पीएम मोदी को इस जीत के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत है।
आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी छग में 02 डिप्टी सीएम भी बना सकती है. जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल हो सकता है सम्भवतः जो कि सरगुजा / बस्तर क्षेत्र के नेता को बनाया जा सकता है.
सूत्रों के मुताबिक शाम को दो पर्यवेक्षक रायपुर पहुंच रहे है. दोनों पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक लेकर रायशुमारी करेंगे. सभी की राय जानेंगे फिर अपनी रिपोर्ट भाजपा आलाकमान को देंगे. आपको बता दे कि विस चुनाव जीते सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है. जिसमें छग से अरुण साव, गोमतीसाय और रेणुका सिंह शामिल है. लोकसभा स्पीकर ने सभी का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है.
चर्चा मे रमेश बैस को भी सीएम बनाने की है. वे वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल है. OBC चेहरे भी है. बीजेपी को विस चुनाव 2023 में सरगुजा और बस्तर क्षेत्र में सबसे ज्यादा सीट मिली है. ये सीटें आदिवासी बहुल है. जिसे ध्यान में रखते भाजपा जनता पार्टी 02 डिप्टी सीएम बनाने की उम्मीद है l







