Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : नई दिल्ली, पॉलिसीधारकों को राहत देते हुए केंद्र सरकार ने बीमा लोकपाल के पास दावा निपटान से जुड़ी राशि सीमा को बढ़ा दिया है।
वित्त मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, देशभर में बीमा लोकपाल कार्यालय अब 50 लाख रुपये तक के दावों से जुड़ी शिकायतें निपटा सकेंगे। पहले इन कार्यालयों को 30 लाख रुपये तक राशि वाली शिकायतें लेने की ही इजाजत थी। हाल ही में वित्त मंत्रालय ने इसके लिए नियमों में बदलाव किया है।
बीमा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां और बीमा लोकपाल कार्यालय से जुड़े अधिकारी लंबे समय से इस सीमा को बढ़ाने की मांग कर रहे थे। विशेषज्ञों का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से किए गए इस बदलाव से अधिक रकम वाली शिकायतों का निपटारा जल्द हो सकेगा, जिससे बीमाधारकों को बड़ी राहत मिलेगी।
अभी इसके लिए उन्हें उपभोक्ता अदालत जाना पड़ता है। इसमें शिकायतों के निपटारे में एक से 2 का समय लग जाता था। पर लोकपाल कार्यालय में शिकायतों का निपटारा तीन महीने में हो हो जाता है।
अधिक कवर वाली पॉलिसी खरीदने का रुझान बढ़ रहा….
विशेषज्ञों का कहना है कि लोगों में अधिक राशि वाली बीमा पॉलिसी लेने का रुझान बढ़ा है। इनमें एक करोड़ रुपए से ज्यादा वाली टर्म इंश्योरेंस, स्वास्थ्य बीमा, आपात बीमा और दुर्घटना बीमा शामिल है। एक अध्ययन के अनुसार, वित्त वर्ष 2022-23 में अधिक कमाई करने वाले लोगों ने 1.75 करोड़ रुपए की कवर पॉलिसी खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। वित्त वर्ष 2022- 23 के दौरान देशभर में स्थित सभी 17 बीमा लोकपाल कार्यालयों में कुल 55,946 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इनमें से 51,625 यानी 92.28 प्रतिशत का निपटारा कर दिया गया।
उपभोक्ता अदालत का विकल्प खुला रहेगा….
बीमा कंपनियों के लिए लोकपाल के फैसले का पालन 30 दिन के अंदर करना जरूरी है। ऐसा नहीं होने पर बीमाधारक इसकी जानकारी लोकपाल कार्यालय को दे सकता है।
ऐसी स्थिति में बीमा कंपनियों व्याज चुकाना पड़ सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई ग्राहक अधिक दावे वाले मामले में बीमा लोकपाल के फैसले से सतुष्ट नहीं है तो उसके पास उपभोक्ता अदालत जाने का विकल्प खुला रहेगा।
लिखित शिकायत देनी होती है…..
लोकपाल के पास शिकायत करने से पहले बीमाधारक को संबंधित कंपनी में लिखित शिकायत देनी होती है। इसके बाद उसे 30 दिन तक इंतजार करना होता है। अगर बीमा कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं आता है तब लोकपाल कार्यालय में शिकायत की जा सकती है। लोकपाल को शिकायत का निपटारा 90 दिन में करना जरूरी है।
ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं शिकायतें…
बीमाधारक दावा खारिज होने पर अपने शहर के बीमा लोकपाल कार्यालय में शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायत ऑनलाइन www.cioins.co.in/Complai nt/Online पर की जा सकती है। दावा खारिज होने के एक साल के अंदर शिकायत करना जरूरी है।
अधिक कवर वाली पॉलिसी खरीदने का रुझान बढ़ रहा…