
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, मिजोरम में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुके है, अब सिर्फ तेलंगाना विधानसभा में 30 नवंबर को मतदान होने जा रहा है। वही 30 नवंबर को ही 5 राज्यों का एग्जिट पोल के नतीजे सामने आने वाले है और 3 दिसंबर की सुबह से जनता द्वारा दिए गए मतों की गणना की जाएगी। इन पांच राज्यों के भविष्य का ताला EVM मशीन में बंद है। जो कि 3 दिसंबर को खुलेगा। वही सभी राज्यों में मतगणना अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू हो चुकी है और 03 दिसंबर को मतगणना अधिकारी 05 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों की मतगणना करेंगे।







