
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ में 2008 में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले का जिक्र किया. अपने संबोधन में उन्होंने इस हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि 26 नवंबर को हम कभी नहीं भूल सकते.
उन्होंने कहा, आज ही के दिन देश पर सबसे जघन्य हमला हुआ था. आतंकियों ने मुंबई को, पूरे देश को थर्रा कर रख दिया था. लेकिन भारत का सामर्थ्य है कि हम उस हमले से उबरे और अब पूरे हौसले के साथ आतंक को कुचल भी रहे हैं, मैं मुंबई हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं. इस हमले में हमारे जो जांबाज वीरगति को प्राप्त हुए, उन्हें देश आज याद कर रहा है.
रविवार 26 नवंबर को उनके रेडियो प्रोग्राम ‘मन की बात’ के 107 वें एपिसोड का प्रसारण हुआ.’मन की बात’ का पहला एपिसोड 3 अक्टूबर, 2014 को प्रसारित हुआ था. पहले एपिसोड की समय सीमा 14 मिनट थी.लेकिन जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था. 30 अप्रैल, 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था.







