
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : भारत के जनसंपर्क पेशेवरों का राष्ट्रीय संघ, पीआरएसआई भारत के जी 20 नेतृत्व के महत्व और गौरवपूर्ण प्रभाव को जन जन तक पहुँचाने के लिए सराहनीय प्रयास कर रहा है। यह विचार राज्य सभा सदस्य श्री नरेश बंसल ने व्यक्त किये। उन्होंने पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया की सराहना की जब राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक और महासचिव डॉ. पीएलके मूर्ति ने 25-27 नवंबर के दौरान दिल्ली में आयोजित होने वाले आगामी अंतर्राष्ट्रीय जनसंपर्क महोत्सव की प्रगति के बारे में जानकारी देने के लिए उनसे मुलाकात की।
विभिन्न पेशेवरों के वक्ताओं की एक श्रृंखला पीआर महोत्सव को संबोधित करेगी।







