
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पूर्व उप-राष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि भारत को फ़लस्तीन के लिए सहायता और राहत सामग्री और पहले भेजना चाहिए था. समाचार एजेंसी पीटीआई के पूछे सवाल पर जवाब देते हुए अंसारी ने कहा, ये अच्छी बात है और इसे और पहले ही किया जाना चाहिए था. भारत ने आज फ़लस्तीनियों के लिए क़रीब 6.5 टन मेडिकल सहायता और 32 टन राहत सामग्री भेजी है. फलस्तीनियों को भेजी जा रही मदद में जीवन रक्षक दवाएं, सर्जिकल सामान, टैंट, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, पानी को साफ करने वाली टैबलेट्स जैसे जरूरी चीजें शामिल है.







