
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर बीडी मिश्रा ने कहा है वो राहुल गांधी की टिप्पणी पर कमेंट नहीं करेंगे लेकिन ये तथ्य है कि लद्दाख में भारत की एक भी इंच जमीन पर चीन का कब्जा नहीं है. एलजी मिश्रा, राहुल गांधी के उस बयान पर टिप्पणी कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि लद्दाख में चीन की सेना घुस आई है. ज्ञात हो राहुल गांधी ने पिछले महीने कहा था, प्रधानमंत्री कई साल से कहते आ रहे हैं कि चीन में भारत ने एक इंच जमीन भी नहीं खोई है लेकिन ये पूरी तरह झूठ है. पूरा लद्दाख जानता है कि चीन के सैनिक यहां घुस आए हैं. उन्होंने वहां भारत की जमीन ले ली है.
एलजी मिश्रा ने कहा, मैं किसी के बयान पर टिप्पणी नहीं करूंगा. मैं वही कहूंगा कि जो तथ्य है क्योंकि मैंने ख़ुद देखा है कि एक वर्ग इंच ज़मीन भी नहीं है जिस पर चीन ने कब्ज़ा किया हो. आज आखिरी इंच तक हम काबिज़ राहुल गांधी का बयान चीन की ओर से जारी नक्शे के बाद आया था, जिसमें अक्साई चिन और अरुणाचल प्रदेश को चीन की जमीन बताया गया था. इसमें पूरे दक्षिण चीन सागर को भी चीन का हिस्सा बताया गया था.







