
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह बंगलुरू से दिल्ली पहुंचे. पीएम मोदी ब्रिक्स सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए थे. ब्रिक्स से लौटते हुए पीएम मोदी ने ग्रीस का भी एक दिवसीय दौरा किया.
इस यात्रा के बाद पीएम मोदी सबसे पहले बेंगलुरू में इसरो के वैज्ञानिकों से मिले और चंद्रयान-3 की सफलता के लिए उनको शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी ने इस मौक़े पर एलान किया है कि 23 अगस्त नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा. पीएम मोदी के दिल्ली में स्वागत के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहुंचे थे.
इस दौरान पीएम मोदी ने चंद्रयान-3 की सफलता के बारे में बात की और दिल्ली के लोगों से माफ़ी मांगी. पीएम मोदी ने कहा, “जी- 20 देशों के सम्मेलन का आयोजन दिल्ली में हो रहा है, इसके लिए दिल्ली वालों को असुविधा झेलनी पड़ सकती है. मैं इसके लिए उनसे पहले से मांफ़ी मांगता हूं
दिल्ली के पालम एयरपोर्ट के बाहर एकत्र लोगों से उन्होंने कहा, “जल्द ही दिल्लीवासियों के लिए बड़ा मौक़ा आने वाला है जो दिल्ली में होगा. पूरा भारत इस सम्मेलन का यजमान है, मेहमान दिल्ली आने वाले हैं. इसलिए दिल्ली के लोगों की ज़िम्मेदारी अधिक है.”पीएम मोदी ने कहा, “इसलिए देश की साख पर रत्तीभर आंच न आए, ये दिल्ली को करके दिखाना है. आने वाले दिनों में असुविधा होने वाली है, उसके लिए आज ही माफ़ी मांग लेता हूं. मैं उनसे आग्रह करता हूं कि हमें थोड़ा तकलीफ़ होगी, ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, हमें कुछ जगहों पर रोका जाएगा लेकिन कुछ चीज़ें ज़रूरी होती हैं.”दिल्ली में जी-20 सम्मेलन 9-10 सितंबर को होना है.







