Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाईट www.isro.gov.inइसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISROऔर दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।


स्कूलों में विद्यार्थी को सीधा प्रसारण देखने की रहेगी व्यवस्था
रायपुर, 22 अगस्त 2023
भारत का चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा में लेंडिंग का सीधा प्रसारण इसरो के वेबसाईट www.isro.gov.inइसरो के अधिकृत यूट्यूब चैनल (इसरो ऑफिशीयल), इसरो के फेसबुक www.facebook.com/ISROऔर दूरदर्शन के राष्ट्रीय टी.व्ही. चैनल पर 23 अगस्त को शाम 5.27 बजे किया जाएगा। स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षक इसका सीधा प्रसारण देख सकेंगे।
प्रबंध संचालक समग्र शिक्षा ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयकों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों, पोर्टाकेबिन विद्यालयों में सुविधा अनुसार 23 अगस्त को शाम 5.30 बजे से 6.30 बजे तक विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए विशेष सभा का आयोजन कर सीधा प्रसारण दिखाने की व्यवस्था करें। जहां पर यह संभव न हो वहां अगले दिवस 24 अगस्त को प्रातः कालीन सभा में कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दिखाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
भारत के मून मिशन यानी चंद्रयान-3 आज शाम को चंद्रमा की सतह पर लैंड करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. चंद्रमा की सतह पर लैंड करते ही भारत चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला पहला देश बन जाएगा. इसरो के इस महत्वाकांक्षी मिशन से पूरे देश की उम्मीदें जुड़ी हैं. चंद्रयान-3 ने सारे देश को एक कर दिया है. मंदिरों में प्रार्थना हो रही है. मस्जिदों में दुआ मांगी जा रही है. सारा देश चंद्रयान-3 को लेकर उत्साहित हैं.
चंद्रयान 3 को सुरक्षित रूप से चांद पर उतारने में नेशनल एयरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन NASA और ESA यानी यूरोपियन स्पेस एजेंसी भी ISRO की मदद कर रहे हैं। खास बात है कि यह समर्थन 14 जुलाई को लॉन्चिंग के बाद से ही भारतीय स्पेस एजेंसी को मिलता रहा है।
कहा जा रहा है कि इन दोनों एजेंसियों के ग्राउंड स्टेशन्स की भूमिका चंद्रयान 3 की लैंडिंग के दौरान काफी अहम हो गई है। ESA के ऑस्ट्रेलिया के न्यू नॉर्सिया स्थित 35 मीटर गहरा स्पेस एंटीना (ESTRACK नेटवर्क के तीसरे ग्राउंड स्टेशन) तैयार किया गया है। इसका मकसद चंद्रयान 3 के चांद पर उतरने की प्रक्रिया के दौरान लैंडर मॉड्यूल को ट्रैक करना और उससे संपर्क साधना है।







