

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH अभिनेता अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है. उन्होंने अपने ट्विटर पर भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी है.
अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ लिखा है, “दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी. स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.”
अक्षय कुमार अभी तक कनाडा के नागरिक थे. अक्षय कुमार की नागरिकता पर अकसर सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स सवाल उठाते रहे हैं. हाल ही में अक्षय कुमार ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए आवेदन दे दिया है और जल्द ही वो इसके बारे में अधिक जानकारी साझा करेंगे.







