


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत 77वें स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मना रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले पर अब से थोड़ी देर में झंडा फहराएंगे. साढ़े सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर झंडा फहराएंगे और इसके बाद देश को संबोधित करेंगे. इस मौके पर कैबिनेट मंत्री, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं, तीनों सेनाओं के प्रमुखों और नौकरशाह भी उपस्थित होंगे.
अब से थोड़ी देर पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी. मोदी जी ने ट्वीट लिखा, “आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. आइए, इस ऐतिहासिक अवसर पर अमृतकाल में विकसित भारत के संकल्प को और सशक्त बनाएं. जय हिंद! ”







