
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मणिपुर पुलिस ने शनिवार को राज्य में पुलिस स्टेशनों से लगातार हो रही हथियारों की लूट पर कुछ नई जानकारियां सामने रखी हैं. पुलिस कंट्रोल रूम का कहना है कि राज्य में सिर्फ घाटी के पुलिस स्टेशन से नहीं बल्कि पहाड़ी जिलों से भी हथियार और गोला बारूद लूटा गया है.
प्रेस नोट के मुताबिक लूटे गए हथियारों और गोला-बारूद की बरामदगी के लिए सुरक्षाबल पहाड़ी और घाटी इलाकों में लगातार छापेमारी कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि इस छापेमारी में घाटी के जिलों से 1057 हथियार 14201 गोला-बारूद और पहाड़ी जिलों से 138 हथियार और 121 गोला बारूद बरामद किए गए हैं.
3 अगस्त को भी पुलिस ने 15 हथियार बरामद किए थे. पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को भी लिलोंग चाजिंग में एक पुलिस चौकी से हथियार छीनने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने समय रहता उनका पीछा किया और हथियार बरामद कर लिए. इसके अलावा शनिवार, 5 अगस्त की शाम को मुंगचामकोम इलाके में सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें एक नॉन सू संगठन का कैडर एक एसएलआर, एक मैगजीन और 50 राउंड एम्युनिशन के साथ पकड़ा गया है.







