
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH भारत की महिला तीरंदाजों ने शुक्रवार को बर्लिन में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में मेक्सिको को हराकर इतिहास रच दिया है.भारतीय खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल किया है.

इस टीम में ज्योति सुरेखा वेन्नम, अदिति स्वामी और परनीत कौर शामिल हैं.केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है.उन्होंने लिखा है कि ‘आपने जिस आत्मविश्वास और कौशल के साथ भारत को जीत दिलाई, वह वास्तव में सपने जैसा है.’





















