
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH ईरान अब औपचारिक रूप से शंघाई सहयोग संगठन का हिस्सा बन गया है. मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की वर्चुअल समिट को संबोधित करते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ईरान एससीओ का नया सदस्य देश बनने जा रहा है.

पीएम मोदी ने कहा मैं इस बात से खुश हूं कि ईरान एससीओ में नए सदस्य के तौर पर शामिल हो रहा है. इसके लिए मैं ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी और ईरान के लोगों को बधाई देता हूं.





















