

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH ट्विटर पर लगातार हो रहे बदलावों से अगर आप संतुष्ट नहीं हैं तो ये ख़बर आपके लिए है. फ़ेसबुक/इंस्टाग्राम के मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा ट्विटर का प्रतिद्वंद्वी प्लेटफ़ॉर्म लाने जा रही है. इस एप का नाम ‘थ्रेड्स’ है, जो मेटा गुरुवार को लॉन्च करने जा रहा है.

‘थ्रेड्स’ एपल के एप स्टोर पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. थ्रेड्स इंस्टाग्राम से लिंक्ड होगा. सोशल मीडिया पर सामने आए एप के स्क्रीनशॉट में ये ट्विटर से मिलता-जुलता दिख रहा है.
मेटा का कहना है कि इस एप से लोग एक दूसरे से बातचीत कर सकेंगे. माना जा रहा है कि थ्रेड्स की सेवाएं पूरी तरह मुफ़्त होंगी और इसमें पोस्ट करने को लेकर भी किसी तरह की कोई सीमा नहीं होगी. एलन मस्क के हाथ में कमान जान के बाद से ही ट्विटर ने कई बड़े बदलाव लागू किए हैं, जिसमें पेड वेरिफिकेशन प्रमुख है.
मेटा की ओर से थ्रेड्स लॉन्च करने को ट्विटर के मालिक एलन मस्क और मेटा के मालिक मार्क ज़करबर्ग के बीच प्रतिद्वंद्विता को तौर पर देखा जा रहा है. इससे पहले भी ट्विटर से मिलते-जुलते कई सोशल मीडिया प्लेटफ़़ॉर्म्स लॉन्च किए जा चुके हैं, जिनमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ट्रूथ सोशल और कू आदि शामिल हैं.
एपल एप स्टोर में इसके बारे में जो जानकारी दी गई है, उसमें लिखा है, थ्रेड्स पर कम्युनिटीज़ हर चीज़ के बारे में बात कर सकते हैं, आपको जिन चीज़ों की चिंता हो से लेकर कल क्या ट्रेंड करेगा इसपर भी बात हो सकती है.





















