
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH चीन में एक शोध टीम ने तीन साल से कोविड-19 से जुड़ा एक शोध जारी किया है जिसके सैंपल तीन साल पहले उस मार्केट से लिए थे जहां से कोरोना की शुरुआत हुई थी l वुहान का सी फ़ूड और वाइल्ड लाइफ़ मार्केट कोरोना वायरस की ख़ोज का मुख्य केंद्र रहा है.

इस शोध को अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों ने सत्यापित किया. पॉज़िटिव पाए गए स्वैब में जंगली जानवरों के जेनेटिक मटेरियल भी मिले, जो वहां बाज़ार में बेचे जा रहे थे.
लेकिन वैज्ञानिक मानते हैं कि यह वायरस किसी जानवर के बजाय किसी संक्रमित व्यक्ति द्वारा बाजार में लाया जा सकता है. चीनी सरकार ने सख्ती से खंडन किया है कि वायरस वुहान की साइंटिफ़िक फ़ैसिलिटी से निकला, लेकिन अमेरिकी एफबीआई ने कहा कि वो ये मानते हैं कि इसकी संभावना “बहुत अधिक है.”





















