
विक लेन डेवलपमेंट ने क़रीब 1,800 फ़्लैटों को सूचित किया कि ये पानी अब पीने के लिए सुरक्षित नहीं
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH हैकने विक के नए बने कॉम्पलेक्स के रहने वालों ने बताया कि दो हफ़्ते पहले से ही पानी में केमिकल की महक आ रही थी.इसके क़रीब एक हफ़्ते बाद डेवलपर ने पाया कि पानी हाइड्रोकार्बन से दूषित था. फिर विक लेन डेवलपमेंट ने क़रीब 1,800 फ़्लैटों को सूचित किया कि ये पानी अब पीने के लिए सुरक्षित नहीं है.
दूषित पानी का असर यहां रहने वालों पर भी दिखना शुरू हो गया था. यहां रहने वाले एक निवासी ने दावा किया उनके बच्चे को इसकी वजह से लाल चकत्ते हो गए तो एक अन्य ने कहा कि उनके बच्चे को मितली की समस्या हुई.





















