


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH पाकिस्तान के कराची में पुलिस मुख्यालय में हुए हमले में अब भी गोलीबारी जारी है. पाकिस्तान के गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह को आईजी सिंध ने बताया है कि पुलिस मुख्यालय में छह से सात हमलावर घुसे हैं.

एक स्थानीय टीवी चैनल से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिंध की हुकूमत के संपर्क में है और हर तरह की सहायता देने को तैयार है. राणा सनाउल्लाह ने कहा कि “वर्तमान में इमारत की तीसरी मंजिल पर हमलावरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई चल रही है.’
मंत्री ने कहा है कि हमलावरों ने वाहन पार्क करने के बाद हैंड ग्रेनेड भी फेंके हैं.तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की ज़िम्मेदारी ली है.इस वक्त भी पुलिस और हमलावरों के बीच भारी गोलीबारी चल रही है. हमलावरों ने हैंड ग्रेनेडों का भी इस्तेमाल किया है. मुख्यालय के भीतर मौजूद स्टाफ़ ने बिल्डिंग की बिजली बंद कर दी है और इमारत में दाखिल होने के रास्तों को ब्लॉक कर दिया है. शहर के बाक़ी इलाकों से पुलिसकर्मियों को मुख्यालय की ओर भेजा जा रहा है.
वहीं सिंध सरकार के प्रवक्ता मुर्तज़ा वहाब ने रॉयटर्स को बताया है कि इस वक्त उनके पास घटना की अधिक जानकारी नहीं है.समाचार एजेंसी एफ़पी के मुताबिक़ पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल जियो टीवी से बात करते हुए सिंध प्रांत के सूचना मंत्री शरजील इमाम मेनन ने कहा है कि “हमालावरों की तादाद की जानकारी अब तक हमारे पास नहीं है.”बीते दिनों से पेशावर की मस्जिद पर हुए हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हुई थी.
पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ज़रदारी ने हमले पर ट्वीट किया है.उन्होंने लिखा, “कराची पुलिस पर आतंकवादी हमले का निंदा करता हूँ. अतीत में भी सिंध पुलिस ने आतंकवाद का बहादुरी से सामना किया है और उसे हराया है. हमें उनपर पूरा भरोसा है कि फिर ऐसा ही करेंगे. ऐसे कायराना हमले हमें नहीं रोक सकते.”





















