
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में भारी बारिश, बर्फ़बारी और तेज़ हवाओं ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है.कैलिफ़ोर्निया के लाखों घरों में बिजली गुल है और लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं.मौसम विभाग के वैज्ञानिक इसे ‘लगातार जारी रहने वाला तूफ़ान’ बता रहे हैं.

नेशनल वेदर प्रिडिक्शन सेंटर ने और बड़े तूफ़ान की चेतावनी जारी की है. तूफ़ान का सबसे अधिक असर प्रांत के उत्तरी हिस्से और सैन फ्रांसिस्को की खाड़ी वाले इलाक़े में हुआ है, हालांकि दक्षिणी इलाके में भी ऐसे ही हालात बने हुए हैं.प्रांत की राजधानी सैक्रामेंटो में एक महिला की मौत हो गई और भूस्खलन की आशंका के चलते सैन फ़्रांसिस्को से एक व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है.यहां दिसंबर से जो तूफ़ान आने का सिलसिला शुरू हुआ है उसकी वजह से इन इलाक़ों में बड़े पैमाने पर बाढ़ आने की आशंका जताई जा रही है.





















