





राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के अभिनय – द ड्रामेटिक्स क्लब द्वारा शुक्रवार, 1 अक्टूबर 2026 को ओपन माइक कार्यक्रम ‘अनकही 21.0’ का सफल आयोजन किया गया। इस बार अभिनय के इस प्रमुख आयोजन को एक खूबसूरत और सांस्कृतिक अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया, जिसकी थीम ‘महफ़िल-ए-क़व्वाली’ रखी गई थी। कार्यक्रम का आयोजन अभिनय क्लब की फैकल्टी इन-चार्ज डॉ. निशा नेताम एवं डॉ. सचिन साहू के मार्गदर्शन में किया गया
शाम का माहौल शानदार सजावट और विद्यार्थियों की विविध प्रतिभाओं से जीवंत रहा। कार्यक्रम में काव्य-पाठ, शास्त्रीय एवं अकॉस्टिक संगीत, स्टैंड-अप कॉमेडी, नाट्य प्रस्तुतियाँ तथा पारंपरिक और सूफियाना रंग से जुड़ी सामूहिक संगीत प्रस्तुतियाँ देखने को मिलीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण अभिनय के संगीतकारों द्वारा प्रस्तुत क़व्वाली रही। विद्यार्थियों ने पारंपरिक रचनाओं, तालबद्ध करतल ध्वनि और मधुर सामूहिक स्वरों के माध्यम से ऐसी प्रस्तुति दी, जिसने पूरे दर्शक वर्ग को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम भर कला, संगीत और साहित्य का खूबसूरत संगम देखने को मिला और विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से ‘अनकही 21.0’ को यादगार बना दिया।






















