

एमसीबी/ 25 सितंबर 2026
प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का आधार बन रही है। इसी कड़ी में ग्राम चनवारीडांड निवासी विजय के जीवन में भी पक्के आवास ने नई खुशियां लाया है।
आर्थिक मजबूरी के बीच पक्के घर की उम्मीद
सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण विजय के लिए स्वयं के खर्च से पक्का मकान बनाना आसान नहीं था। परिवार को लंबे समय से सुरक्षित और बेहतर आवास की आवश्यकता महसूस हो रही थी। ऐसे समय में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आई।

योजना की मदद से साकार हुआ घर का सपना
वर्ष 2024-25 में विजय का आवास योजना के तहत स्वीकृत हुआ और उन्हें आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की स्वीकृति राशि मिली। शासन की इस सहायता से विजय के पक्के घर का सपना साकार होने की राह आसान हुई। आवास मिलने के बाद परिवार को सुरक्षित और बेहतर रहने का स्थान मिला है। पक्की छत ने परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत देने के साथ ही जीवन में सुरक्षा और स्थायित्व की भावना को मजबूत किया है।
पक्का मकान बना सम्मान और बेहतर भविष्य का आधार
विजय के लिए यह घर केवल एक मकान नहीं, बल्कि अपने परिवार के बेहतर भविष्य और सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत है। विजय ने प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले लाभ के लिए शासन-प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का घर उनके परिवार का लंबे समय से सपना था, जो अब पूरा हुआ है। उन्होंने बताया कि आवास मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है और अब वे अपने परिवार के साथ अधिक सुरक्षित और निश्चित जीवन जी पा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना जरूरतमंद परिवारों के सपनों को साकार करते हुए उन्हें सुरक्षित आवास, सम्मान और बेहतर भविष्य की मजबूत नींव प्रदान कर रही है।








