

प्रशासनिक व्यवस्था अंतर्गत भक्तजनों द्वारा गणपति मूर्तियों के श्रद्धापूर्ण विसर्जन का सिलसिला निरन्तर जारी
Raipur chhattisgarh VISHESH / रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 क्षेत्र अंतर्गत महादेवघाट के समीप निर्मित विसर्जन कुण्ड में पहुंचकर 150 से भी अधिक गणपति मूर्तियों का श्रीगणेश के भक्तगणों द्वारा ससम्मान श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया जा चुका है और यह सिलसिला लगातार श्रद्धापूर्ण तरीके से भक्तजनों द्वारा नगर निगम रायपुर की प्रशासनिक व्यवस्था के अंतर्गत जारी रखा है.
महापौर श्रीमती मीनल चौबे और आयुक्त श्री संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता श्री अतुल चोपड़ा द्वारा नगर निगम जोन 8 के अधिकारियों सहित विसर्जन कुण्ड की प्रशासनिक व्यवस्था की सतत निरन्तर निरीक्षण सहित मॉनिटरिंग की जा रही है.






















