






लीलापुर में अखंड नवधा रामायण एवं बम्हनीडीह में श्रीमद्भागवत कथा में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री
केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने ग्राम लीलापुर में आयोजित अखंड नवधा रामायण तथा बम्हनीडीह में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में सहभागिता की।

Raipur chhattisgarh VISHESH / लीलापुर में श्री साहू ने भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ समाज में आस्था, सद्भाव और आत्मीयता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
बम्हनीडीह में पितृमोक्षार्थ आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्री साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और निष्काम कर्म का संदेश देती है। इसके प्रसंग मानव जीवन में सत्य, दया, मर्यादा, सेवा और कर्तव्यबोध जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की प्रासंगिकता और बढ़ जाती है। संस्कारवान और जिम्मेदार नागरिक ही समाज एवं राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान दे सकते हैं।
श्री साहू ने जयपुरिया परिवार को भागवत कथा के आयोजन के लिए बधाई दी तथा पूज्य डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से सभी के सुख-शांति और समृद्धि तथा पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।





















