



Raipur chhattisgarh VISHESH / राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के गणित विभाग ने सतत शिक्षा प्रकोष्ठ (CEC) के सहयोग से “Frontiers in Mathematical Modeling, Nonlinear Dynamics, Chaos, Fractal Geometry, and Quantum Cryptography (FMNCFQ-2026)” विषय पर आयोजित एक सप्ताह के ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तरीय शॉर्ट-टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का 7 से 11 सितंबर 2026 तक सफलतापूर्वक आयोजन किया।
कार्यक्रम में शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने गणितीय मॉडलिंग, नॉनलाइनियर डायनेमिक्स, कैओस थ्योरी, फ्रैक्टल ज्योमेट्री और क्वांटम क्रिप्टोग्राफी जैसे उभरते क्षेत्रों पर जानकारी प्राप्त की।

11 सितंबर 2026 को आयोजित समापन सत्र में एनआईटी रायपुर के डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) प्रो. मनोज कुमार चोपकर विशिष्ट अतिथि, क्विनफोसिस प्राइवेट लिमिटेड, हैदराबाद के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. महेश्वर राव वल्लूरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर सतत शिक्षा कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रो. सुभोजित घोष तथा गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजीत कुमार सामंता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. शारदा नंदन राव, डॉ. दीपमाला शर्मा और डॉ. एल. भास्कर रहे। समापन सत्र में अंतर्विषयक शोध और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में उन्नत गणितीय तकनीकों की बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर दिया गया।





















