
कैट.सी.जी.चैप्टर.प्रे.वि.क्र./07/09/2026-27 दिनांक :- 09.09.2026

Raipur chhattisgarh VISHESH / युवा CAIT प्रदेश अध्यक्ष श्री कांती पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि व्यापार जगत तेजी से डिजिटल और तकनीकी युग की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) व्यापारियों के लिए केवल आधुनिक तकनीक नहीं, बल्कि कारोबार को अधिक स्मार्ट, तेज और लाभदायक बनाने वाला एक महत्वपूर्ण बिजनेस टूल बनकर उभर रहा है। इसी दिशा में व्यापारियों को AI की व्यावहारिक जानकारी देने और इसके माध्यम से अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से युवा कैट द्वारा विशेष AI प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

युवा कैट का उद्देश्य व्यापारियों को यह समझाना है कि AI का उपयोग केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे दुकानदार, थोक व्यापारी, रिटेलर, सर्विस प्रोवाइडर और युवा उद्यमी भी इसका प्रभावी उपयोग कर सकते हैं।
कार्यशाला में व्यापारियों को बताया जाएगा कि AI की मदद से व्यवसाय का प्रचार-प्रसार, सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करना, ग्राहक संवाद, उत्पाद की जानकारी तैयार करना, बाजार की जानकारी जुटाना, ई-मेल एवं पत्राचार, रिपोर्ट तैयार करना तथा रोजमर्रा के कार्यालयीन कार्यों को कम समय में कैसे पूरा किया जा सकता है। इससे व्यापारियों का बहुमूल्य समय बचने के साथ-साथ कार्यक्षमता बढ़ेगी और कई कार्यों की लागत भी कम की जा सकेगी।
युवा कैट के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाला समय AI आधारित व्यापार का है। जो व्यापारी समय रहते इस तकनीक को समझकर अपने कारोबार में अपनाएंगे, वे प्रतिस्पर्धा के इस दौर में अधिक तेजी से आगे बढ़ सकेंगे। AI व्यापारी का स्थान लेने के लिए नहीं, बल्कि व्यापारी की क्षमता को कई गुना बढ़ाने के लिए एक प्रभावी सहायक के रूप में काम करेगा।
उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के बीच AI को लेकर बनी झिझक और भ्रम को दूर करना तथा उन्हें व्यावहारिक एवं सरल तरीके से AI के उपयोग की जानकारी देना है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद तुरंत अपने व्यवसाय में इसका उपयोग शुरू कर सकें।
प्रदेश अध्यक्ष श्री कांती पटेल एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने कहा कि आज व्यापार में समय ही सबसे महत्वपूर्ण संसाधन है। ऐसे में यदि तकनीक की सहायता से घंटों का काम कुछ ही मिनटों में पूरा किया जा सके, तो व्यापारी अपना समय व्यवसाय के विस्तार, नए ग्राहकों से जुड़ने और व्यापार की नई संभावनाएं तलाशने में लगा सकता है। युवा कैट की यह पहल इसी सोच को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
युवा कैट व्यापारियों, युवाओं एवं नए उद्यमियों से अपील की है कि वे इस प्रशिक्षण कार्यशाला में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर AI की नई तकनीक को समझें और अपने व्यापार को स्मार्ट, तेज और भविष्य के लिए तैयार बनाएं।
“AI को अपनाइए, समय और लागत बचाइए, कारोबार को नई रफ्तार दीजिए।” — इसी संकल्प के साथ युवा कैट व्यापारियों को नई तकनीक से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
इस मिटिंग में स्काईवो टेक्नोलॉजी के संचालक तुषार वडेरा एवं पार्टनरशिप ग्रोथ मैनेजर जागृति राजपूत तथा युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रुप से उपस्थित रहेः- कांति पटेल, रतनदीप सिंह, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा, रौनक पटेल, अमित गुप्ता विशाल वरयानी, प्रकाश माखीजा, प्रकाश कोसरकर, बी.एस. परिहार, नागेन्द्र तिवारी,सर्वेश दौलतानी, मनीष जिंदल, हर्ष अग्रवाल, राज खेलवानी, रोहित पटेल,।





















