

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नेपाल में आई भीषण बाढ़ और भूस्खलन पर नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल से बात की और संवेदना व्यक्त की है. जिनपिंग ने शुक्रवार को पौडेल से कहा, मुझे भरोसा है कि दोनों देशों के लोग मिलकर जल्द से जल्द इस आपदा से उबरेंगे और अपने घरों को फिर से बसाएंगे.
संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में चीन के मिशन ने इसकी जानकारी दी. चीनी सरकारी मीडिया के मुताबिक़, तिब्बत में अब तक 07 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं. चीन के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सप्ताह के आखिर में भारी बारिश हुई तो ये बचाव अभियान में और मुश्किलें पैदा कर सकती है.






















