






विकास, जनकल्याण एवं संगठनात्मक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा, श्रावण सोमवार को रुद्राभिषेक में हुए सम्मिलित
Raipur chhattisgarh VISHESH / नई दिल्ली। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ।

और श्री साहू ने राज्यसभा सांसद श्री संदीप पाठक जी के निवास पहुंचकर उनसे सौजन्य मुलाकात की तथा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री का नवीन दायित्व प्राप्त होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। दोनों नेताओं के मध्य विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
नई दिल्ली स्थित उनके निवास पर श्री साहू ने छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती ममता साहू जी एवं नगर निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास एवं विभिन्न जनकल्याणकारी विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
इस दौरान श्रावण मास के पावन सोमवार के अवसर पर श्री साहू मानस मार्ग स्थित चिताहरण मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने उनके निजी सचिव श्री एम. बी. सिंह जी द्वारा आयोजित रुद्राभिषेक में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने देवाधिदेव महादेव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की और प्रार्थना की कि बाबा भोलेनाथ की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा हर जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल का संचार हो।





















