





Raipur chhattisgarh VISHESH माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी ने आज जे.आर.दानी शा.उ.मा.वि. कालीबाड़ी में कक्षा 10वीं और 12वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 75 विद्यार्थियों को उत्कृष्टता प्रमाण पत्र तथा 5000-5000 रुपए का चेक प्रदान किया तथा सभी का उत्साहवर्धन किया।
उन्होंने कहा कि बेटों के साथ-साथ बेटियां भी अपनी प्रतिभा से आज हर क्षेत्र में अपना अहम योगदान दे रहीं हैं, आप सभी छात्राएं आगे भी इसी प्रकार परिश्रम करते हुए सफलता की ऊंचाइयां प्राप्त करें और एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहभागी बनें।
इन्हीं मंगलकामनाओं के साथ आप सब को बहुत-बहुत बधाई।






















