

छ.ग. को. ऑप. बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन का गठन वर्ष 2006 में हुआ। फेडरेशन की बैठक होटल महेन्द्रा रायपुर में संपत्र हुई। बैठक में प्रदेश की सहकारी बैंकों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। आगामी कार्यकाल के लिये हुए निर्वाचन में श्री चन्द्रप्रकाश व्यास प्रदेशाध्यक्ष व राजेन्द्र शर्मा महासचिव छठवीं बार निर्विरोध निर्वाचित हुए। निर्वाचन का कार्य छ.ग. बैंक एम्प् एसोसिएशन के प्रतिनिधि श्री शिरीष नलगुंडवार की उपस्थिति में हुई। फेडरेशन के अन्य पदाधिकारियों का चयन प्रदेशाध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश व्यास एवं महासचिव राजेन्द्र शर्मा द्वारा सभी जिला युनियन के अध्यक्षों से सलाह मशविरा कर नई टीम की घोषणा करेंगे।
सर्वप्रथम बैठक में वर्ष 2025 के आय-व्यय का ब्यौरा फेडरेशन के श्री प्रकाश अखिलेश द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं सर्वसम्मति से पारित किया गया तत्पश्चात् फेडरेशन की गतिविधियों के बारे में प्रदेशाध्यक्ष श्री चन्द्र प्रकाश व्यास द्वारा जानकारी दी गई एवं फेडरेशन के गठन वर्ष 2006 से फेडरेशन से जुड़े सेवानिवृत्त 22 साथियों का सम्मान किया गया जिसमें प्रमुख अंबिकापुर से आर. के. खरे, जगदलपुर से आर.बी. सिंह, नीलाम्बर पाणिग्रही, राजनांदगांव से बद्रीराम चंद्रवंशी, जफर हुसैन खान, दुर्ग से राजेन्द्र रामटेके, लोचन नायक, रायपुर से राकेश ठाकुर, रणछोर ठाकुर, श्रीमती सुनीता शर्मा, प्रहलाद मिश्रा, मुकेश गौर, चरण सिंह सोनवानी, संजय शर्मा, बिलासपुर से शशांक शेखर दुबे, राधे सिंह, जनकराम प्रजापति।






















