


दिनाँक 14.08.2026



अपेक्स बैंक अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता की पहल पर रक्तदान शिविर।
मुख्य अतिथि श्री पुरन्दर मिश्रा विधायक द्वारा दीप प्रज्वलित कर ब्लड डोनेशन का शुभारंभ।

अपेक्स बैंक व काश फॉउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजन हुआ।
42 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।
थैलेसेमिया, सिकलिन, एनीमिया से पीड़ित बच्चों के लिए रक्तशिविर का आयोजन।



Raipur chhattisgarh VISHESH / नवा रायपुर-स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज दिनाँक 14.08.2026 को अपेक्स बैंक मुख्यालय नवा रायपुर व शाखा पंडरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री केदार गुप्ता के पहल पर अपेक्स बैंक एवं “काश फाउंडेशन” रायपुर के संयुक्त तत्वाधान पर रक्तदान -महादान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर के मुख्यअतिथि माननीय श्री पुरन्दर मिश्रा विधायक उत्तर रायपुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक व अपर आयुक्त सहकारिता श्री के एन कांडे, काश फाउंडेशन के फाउंडर श्रीमती काजल सचदेव, काश फाउंडेशन के चेयरमैन श्री सुरेश सचदेव की विशिष्ट उपस्थिति रही। इस रक्तदान शिविर का आयोजन थैलेशिमिया, सिकलसेल, एनीमिया तथा ब्लडदिशार्डर जैसे गंभीर बीमारियों से पीड़ित बच्चों के लिए किया गया। इन बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को निःशुल्क ब्लड प्रदान किया जाता है। अपेक्स बैंक के इस रक्तदान शिविर में 42 यूनिट ब्लड का कलेक्शन किया गया। ब्लड शिविर में अपेक्स बैंक मुख्यालय,नवा रायपुर, अपेक्स बैंक शारदा चौक, पंडरी, पंजीयक सहकारिता, अपेक्स बैंक के हित ग्राहियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




अपेक्स बैंक डीजीएम श्री भूपेश चन्द्रवंशी, एजीएम श्री अरुण पुरोहित, एजीएम श्री एल के चौधरी, एजीएम श्री अजय भगत, श्री ए के लहरे,श्री अभिषेक तिवारी,श्री गुंजार सिंह ठाकुर, श्री पंकज सोढ़ी,श्री पी.एल. पुलस्त, श्रीमती ममता देवांगन,श्रीमती रुमित सोढ़ी, श्री प्रभाकर कांत यादव, श्री उमाकांत मिश्रा,श्री अभिषेक शुक्ला, श्री बसंत बिसेन, जयदीप ब्लड एवं कंपोनेंट सेंटर, एवं बड़ी संख्या में अपेक्स बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण तथा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।





















