

Raipur chhattisgarh VISHESH / आज महात्मा गांधी मार्ग व्यापारी विकास संघ द्वारा महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित सभी व्यापारी साथियों के साथ हर घर तिरंगा, हर दुकान तिरंगा अभियान को लेकर तिरंगा उत्सव रैली का आयोजन किया गया।
संस्था के द्वारा सभी व्यापारी सदस्यों तक तिरंगा पहुंचाया गया एवं उनसे निवेदन किया गया कि तिरंगे की शान और मर्यादा का ख्याल रखते हुए उचित स्थान पर तिरंगे को स्थापित करें।
उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी साथियों ने हिस्सा दिया।
यह तिरंगा उत्सव रैली महात्मा गांधी मार्ग पर शारदा चौक से गुरु नानक चौक तक सभी व्यापारी साथियों को भारत माता के जयकारे के साथ जोड़ती हुई गरचा कॉम्प्लेक्स के सामने संपन्न हुई।
इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्री विक्रम सिंह देव श्री महेंद्र तलरेजा, संस्था के अध्यक्ष श्री संजय जादवानी, महामंत्री श्री जैन विकास सिपानी ,कोषाध्यक्ष श्री परेश पारेख, सह कोषाध्यक्ष श्री अमरीक बागल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी साथियों ने उत्साह के साथ इस तिरंगा उत्सव रैली का स्वागत किया एवं उसके साथ जुड़कर देश प्रेम की भावना को पुष्ट किया।

जय हिंद
जय भारत





















