


Raipur chhattisgarh VISHESH / माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी ने आज दानी रकूल, कालीबाडी में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होकर सभी को संबोधित किया।
साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कृमिनाशक दवा वितरित की जिससे बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनिमिया की रोकथाम तथा बौद्धिक विकास और भी बेहतर होगा।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी बच्चे स्वस्थ रहें, बीमारियों से दूर रहें और अच्छी शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।






















