


Raipur chhattisgarh VISHESH /माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी ने आज विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर डॉ. राजेन्द्र नगर के बुढ़ादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके सुख-समृद्धि की कामना की।
उन्होंने कहा कि पूर्व में यहां भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए भी हमने दिया है जिससे यहां सुविधाओं का और अधिक विस्तार हो सके।
आदिवासी भाइयों-बहनों ने हमेशा छत्तीसगढ़ की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का काम किया है।
आज विश्व आदिवासी दिवस पर मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
साथ ही इस शुभ अवसर पर उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया।






















