

Raipur chhattisgarh VISHESH / बी.वोक (B.Voc) इंटीरियर डिजाइन कोर्स में शानदार प्रदर्शन और यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों की उपलब्धियों की हालिया खबरें सामने आई हैं जिसमें राजधानी रायपुर के समता कालोनी निवासरत श्रीमती चंद्रकांता सोमानी की पोती और किशन संगीता सोमानी की बड़ी बेटी सुनिधि सोमानी जो कि महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज की छात्रा हैं उन्होंने वर्ष (2024-2025) मे बी.वोक इंटीरियर डिजाइन परीक्षा में अच्छे नंबरों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर 01st रैंक हासिल कर गोल्ड मैडल जीता हैं इस बालिका ने ना केवल अपने कॉलेज का नाम रोशन किया ब्लकि समाज और प्रदेश का नाम भी रोशन किया हैं l छत्तीसगढ़ विशेष परिवार के तरफ से बिटिया सुनिधि सोमानी को ढेर सारी शुभकामनाये, प्यार एवम आशिर्वाद l

महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी और यह पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से संबद्ध है l वर्ष 2024-25 मे महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज की बी.वोक (B.Voc) इंटीरियर डिजाइन कोर्स के परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन रहा हैं l






















