

महिलाएं बोलींकृ“हमारे विष्णु भैय्या हर महीने पहुंचा रहे मदद”
रायपुर 08 अगस्त 2026



मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना का लाभ प्रदेश की लाखों महिलाओं को लगातार मिल रहा है। योजना के तहत पात्र महिलाओं के बैंक खातों में हर महीने एक हजार रुपये की राशि सीधे अंतरित की जाती है। योजना की 30वीं किस्त भी महिलाओं के खातों में पहुंच चुकी है। नियमित रूप से मिलने वाली यह राशि महिलाओं के लिए घर-परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल बन रही है।
कोंडागांव जिले के सरगीपाल पारा की महिलाओं के लिए भी महतारी वंदन योजना की राशि रोजमर्रा की जिंदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। अलग-अलग महिलाएं इस राशि का उपयोग अपनी आवश्यकताओं के अनुसार कर रही हैं। किसी के लिए यह राशि घर में उपयोग होने वाली जरूरी वस्तुओं की खरीद में काम आ रही है, तो कोई इससे रसोई गैस भरवा रही है। वहीं कुछ महिलाएं दवाइयों और घर के छोटे-मोटे खर्चों को पूरा करने के लिए इस राशि का उपयोग कर रही हैं।
सरगीपाल पारा निवासी सोमबत्ती बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से हर महीने मिलने वाली राशि से वे अपने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली आवश्यक वस्तुएं खरीदती हैं। तेल, साबुन और घर में रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने में यह राशि उनके लिए काफी उपयोगी है। उनका कहना है कि हर महीने खाते में राशि आने से छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है।
इसी तरह झरना कोर्राम इस राशि का उपयोग घरेलू जरूरतों को पूरा करने में करती हैं। विशेष रूप से वे महतारी वंदन योजना की राशि से रसोई गैस भरवाने में मदद लेती हैं। उनके लिए गैस सिलेंडर जैसे जरूरी घरेलू खर्च को पूरा करने में हर महीने मिलने वाली राशि राहत देती है।
सिंधु कोर्राम बताती हैं कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे घर के छोटे-मोटे खर्चों में करती हैं। घर में अचानक आने वाली छोटी जरूरतों को पूरा करने में यह राशि उनके लिए आर्थिक सहारा बनती है। नियमित सहायता मिलने से घरेलू बजट को संभालने में भी सुविधा होती है।
वहीं शारदा कोर्राम के लिए महतारी वंदन योजना की राशि स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को पूरा करने में मददगार है। वे इस राशि का उपयोग अपनी दवाइयों की खरीद में करती हैं। उनके लिए हर महीने मिलने वाली आर्थिक सहायता जरूरी दवाइयों का खर्च निकालने में राहत देती है।
महतारी वंदन योजना की राशि भले ही रोजमर्रा के अलग-अलग खर्चों में उपयोग हो रही हो, लेकिन इसका प्रभाव उनके जीवन में प्रत्यक्ष दिखाई देता है। नियमित रूप से बैंक खाते में सीधे राशि मिलने से महिलाएं अपनी जरूरत के अनुसार इसका उपयोग करने में सक्षम हो रही हैं।
महिलाओं ने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे विष्णु भैय्या द्वारा शुरू की गई यह योजना उनके लिए आर्थिक सहारे का माध्यम बनी है। उन्हें अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की आवश्यकता कम हुई है। महतारी वंदन योजना उनके लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि उनके सम्मान और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है





















