

रायपुर – आज रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न 8 संस्थानों पर औचक निरीक्षण के दौरान गन्दगी मिलने पर जुर्माना करने की कड़ी कार्रवाई की गई.
आज के अभियान के दौरान नगर निगम जोन 8 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 8 क्षेत्र अंतर्गत पिकाडली होटल पर 10000 रूपये, बंटी नमकीन पर 5000 रुपए , हरमन ढाबा में 2000 रूपये , अग्रवाल होटल पर 1000 रूपये एवं अन्य 4 भिन्न संस्थानों पर कुल 20 हजार रूपये का ई चालान करने की कार्रवाई औचक निरीक्षण में गन्दगी से सम्बंधित जनशिकायत सही मिलने पर सम्बंधित संस्थानों के संचालकों को भविष्य के लिए नियमानुसार कड़ी चेतावनी देते हुए की गयी.
आज उक्त कार्रवाई रायपुर नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के स्वास्थ्य विभाग में गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा द्वारा दिए गए निर्देश पर नगर निगम जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के मार्गदर्शन में जोन क्षेत्र के अंतर्गत सम्बंधित विभिन्न कुल 8 संस्थानों के संचालकों पर कुल 20000 रुपए के ई चालान की कार्रवाई स्थल पर तत्काल करते हुए की गयी.
इस कार्रवाई के दौरान स्थल पर रायपुर नगर पालिक निगम जोन 8 जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक श्री राकेश बंजारे सहित सम्बंधित वार्ड क्षेत्र केवार्ड सफाई सुपरवाइजर की उपस्थिति रही.






















