

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने नीट-यूजी विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.
पवन ने कहा “क्या देश के युवाओं के सामने खड़े इस संकट पर कोई चर्चा हुई? प्रधानमंत्री ने कल देर रात जारी अपने वीडियो में बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन उन्होंने किया क्या? उन्होंने एक विवादित शिक्षा सचिव की जगह दूसरे विवादित शिक्षा सचिव की नियुक्ति कर दी.”
दरअसल, सरकार ने गुरुवार को नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा सचिव और टी के अनिल कुमार को स्कूली शिक्षा सचिव नियुक्त किया.
खेड़ा ने आरोप लगाया, गंगवार की ईमानदारी पर गंभीर सवाल हैं. पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग के सचिव रहते हुए उन्होंने अपने ही परिवार को उस विभाग की सब्सिडी दिलाई, जो उनके नियंत्रण में थी. क्या सरकार के पास अब कोई ईमानदार और साफ छवि वाला अधिकारी नहीं बचा है, या वे आपके साथ काम नहीं करना चाहते? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा कब देंगे? देश इन सवालों के जवाब चाहता है. उन्होंने आगे कहा, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे लगातार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. राहुल गांधी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ऐसे व्यक्ति को दिखाया, जिसकी आंख पेलेट गन लगने से चली गई. उन्होंने मांग की है कि राजधानी दिल्ली में अपने ही नागरिकों पर पेलेट गन चलाने का फैसला लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. प्रधानमंत्री को देश से माफी मांगनी चाहिए l





















