

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो ने एक्स पर एक भावुक पोस्ट शेयर कर लोगों से अपील की है कि वे उनके फ़ैसले की आलोचना करने से पहले उनके त्याग और संघर्ष को समझें.
गीतांजलि अंगमो ने एक्स पर कहा, सोनम वांगचुक की आलोचना करने से पहले यह समझने की कोशिश कीजिए कि उन्होंने अपने से बड़े मक़सद के लिए 26 दिनों तक अनशन किया है. उन्होंने बताया कि वांगचुक इस समय आईसीयू में भर्ती हैं. उनके शरीर का 11 किलो वजन कम हो गया है, जिसमें मांसपेशियां भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि वांगचुक ने आराम की जगह त्याग का रास्ता चुना है.
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, कम से कम एक दिन तो उन्हें दया और संवेदना दीजिए. उन पर अपनी उम्मीदों और राजनीतिक सोच का बोझ मत डालिए. दरअसल, सोनम वांकचुक ने 26 दिनों के अनशन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के हाथों अपना भूख हड़ताल तोड़ा. इसकी तस्वीर एक्स पर शेयर करते हुए, महुआ मोइत्रा ने अलोचना मे कहा
“तोड़ना ही था तो किसी और के हाथ से तोड़ लेते.”
नीट-यूजी पेपर लीक को लेकर स्टूडेंट्स पिछले एक महीने से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे हैं. इसी मांग को लेकर सोनम वांगचुक 26 दिनों तक अनशन पर थे.





















