
कैट सी.जी. चैप्टर प्रे.वि. क्र./11/07/2026-27 दिनांक:- 24-06-2026


Raipur chhattisgarh VISHESH / युवा कैट प्रदेश अध्यक्ष श्री कान्ति पटेल, प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री भरत भूषण गुप्ता ने बताया कि युवाCAIT छत्तीसगढ़ द्वारा रायपुर स्थित CAIT कार्यालय में “AI in your pocket ( Whatsapp Built & in AI) ” विषय पर एक निःशुल्क AI Workshop का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य व्यापारियों, उद्यमियों एवं युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की नवीन तकनीकों से परिचित कराना तथा उनके व्यवसाय में AI के प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर CAIT के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री अमर पारवानी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व्यापार जगत में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन का माध्यम बन चुका है। यदि व्यापारी समय के साथ नई तकनीकों को अपनाते हैं, तो वे अपने व्यवसाय को अधिक प्रभावी, आधुनिक एवं प्रतिस्पर्धी बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि युवा CAIT लगातार व्यापारियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने एवं उन्हें आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के लिए ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम के दौरान युवा CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कांति पटेल एवं प्रदेश महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने कहा कि आज के डिजिटल युग में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे एवं मध्यम व्यापारियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर बनकर उभरा है। AI के माध्यम से व्यापारी कम समय में बेहतर कार्यक्षमता के साथ अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। युवा CAIT का उद्देश्य व्यापारियों को नवीन तकनीकों से जोड़कर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है। भविष्य में भी व्यापारियों के हित में ऐसे निःशुल्क प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में E Digi Kendra एवं E Digi Academy की संस्थापक सुश्री एकता ठाकुर ने प्रतिभागियों को Whatsapp Built & in AI, AI आधारित कंटेंट निर्माण, प्रोडक्ट कैट लॉग तैयार करना, AI की सहायता से आकर्षक वीडियो बनाना तथा दैनिक व्यापारिक कार्यों में AI के प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लाइव डेमो के माध्यम से विभिन्न AI टूल्स का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। प्रतिभागियों ने
AI आधारित तकनीकों का अभ्यास किया तथा अपने व्यवसाय में इनके उपयोग से संबंधित अनेक प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।
कार्यक्रम के संयोजक श्री दीपक विधानी, श्री निपेष प्रजापति एवं श्री रौनक पटेल थे। कार्यक्रम का संचालन युवा टीम प्रदेष के महामंत्री श्री रतनदीप सिंह ने किया एवं कार्यक्रम के समापन उद्बोधन श्री हिमांषु वर्मा ने किया।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी एवं युवा उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम वर्तमान समय की आवश्यकता हैं तथा भविष्य में भी ऐसे तकनीकी प्रशिक्षण नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए।
उपरोक्त कार्यषाला में कैट एवं युवा कैट के पदाधिकारी मुख्य रुप से उपस्थित रहेंः- अमर पारवानी, विक्रम सिंह देव, परमानंद जैन, सुरेंदर सिंह, अवनीत सिंह, राम मंधान, राकेश ओचवानी, शंकर बजाज, दीपक विधानी, मुकेश मोटवानी, नागेंद्र तिवारी कान्ति पटेल, रतनदीप सिंह, भरत भूषण गुप्ता, मधु अरोरा, अनमोल परवानी, विक्रांत राठौर, हिमांशु वर्मा, रौनक पटेल, गिरिष पटेल, निपेष प्रजापति, मनीष सोनी, विशाल वरयानी, गुरमुख सिंह, मनोज पटेल, जितेश पटेल, गौतम झा, हर्ष अग्रवाल, सुरेश वासवानी, विवेक सिंह, रोहित पटेल, बीके सिंह, श्याम शिवहर,े राजेश, रवि शेखर, गौरव, मोहित कुमार तुलसवानी, लवेश छाबड़ा, प्रकाश कोसारकर, लोकेष सोढा, जयेष पटेल, वैभव शालूखे, जयराज गुरनानी, रवि गुरनानी, राकेश लालवानी, शैलेंद्र गोइनका, रमेश खोडियार, रुपेश पटेल, नरेश मखीजा, रितिक गुप्ता, पीयूष देशलहरा, दीपक पटेल, योगेश पटेल, प्रकाश मखीजा, राकेश गुप्ता, मनीष जिंदल, मयंक श्रीवास्तव, हर्षित राठौर, हर्षित वर्मा, अनमोल साहू, पुनीत जैन, अभिषेक, योगेश चैबे, इंद्रजीत सेन, एकता ठाकुर, डॉ प्रिया जोशी, कुंती यादव, राधिका साहु, सुमन चैधरी, खुशबू देवांगन, रोमा चक्रधारी, मल्लिका दत्ता, काजल विश्वकमार्, तुशाली, अपूर्वा चतुर्वेदी, चंदा पिंजा एवं संध्या वर्मा।
धन्यवाद
Ratan
रतनदीप सिंह
प्रदेष महामंत्री युवा कैट
9109201000





















