प्रे.वि.क्र./07/06/2026-27 दिनांक: – 09.06.2026
प्रेस विज्ञप्ति

व्यापारियों के बीच पहुंचकर समस्याओं के समाधान का होगा प्रयास – अमर पारवानी

Raipur chhattisgarh VISHESH देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद, समन्वय और समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से CAIT व्यापारी संवाद” अभियान की शुरुआत की गई है। अभियान का मूल उद्देश्य व्यापारियों के बीच जाकर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को समझना तथा उनके निराकरण के लिए हरसंभव प्रयास करना है।
CAIT छत्तीसगढ़ के प्रदेष अध्यक्ष श्री परमानन्द जैन जी के नेत्त्व में अभियान की शुरुआत पंडरी स्थित रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ से की गई, जहां CAIT छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधियों ने संघ के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ विस्तृत संवाद किया। इस दौरान व्यापार से जुड़े विभिन्न विषयों, बाजार की चुनौतियों, व्यापारिक गतिविधियों में आने वाली कठिनाइयों एवं उनके संभावित समाधानों पर खुलकर चर्चा हुई।
CAIT के राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना नहीं, बल्कि व्यापारियों के बीच पहुंचकर उनकी वास्तविक आवश्यकताओं को समझना और उनके सुझावों के आधार पर समाधान का मार्ग तैयार करना है। व्यापारिक संगठनों के सहयोग एवं सहभागिता से व्यापारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रशासन एवं शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने बाजार से संबंधित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव रखते हुए अनेक व्यापारिक चुनौतियों से अवगत कराया। CAIT
के प्रतिनिधियों ने सभी व्यापारिक विषयों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया।
CAIT छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष परमानंद जैन ने बताया कि CAIT व्यापारी संवाद” अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न बाजारों एवं व्यापारिक संगठनों में जाकर व्यापारियों से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य व्यापारिक संगठनों और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा व्यापारिक चुनौतियों के समाधान के लिए एक साझा सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।
“व्यापारियों के बीच, व्यापारियों की बात” के संकल्प के साथ शुरू किया गया यह अभियान प्रदेश के व्यापारियों को संगठन से और अधिक मजबूती से जोड़ने तथा व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
व्यापारी संवाद में कैट एवं रायपुर थोक कपड़ा व्यापारी संघ के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे:- जितेन्द्र दोषी, परमानन्द जैन, अवनीत सिंह, विजय पटेल, नागेन्द्र तिवारी, सरल मोदी, जयचंद नवानी, नरेन्द्र बरलोटा, शांतिभाई बरडिया एवं संघ के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।
धन्यवाद
अवनीत सिंह
प्रदेश महामंत्री
9575561000





















