

Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्रीय प्रोद्य्गिकी संस्थान रायपुर के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान विभाग द्वारा अंतरॉष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026, के उपलक्ष्य में 21 दिवसीय योग प्रोटोकॅाल अभ्यास सत्र 1जून से आयोजित किया जा रहा है। शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक खुशहाली और भावनात्मक स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए योग सरल एवं सशक्त तरीका है। आयुष मंत्रालय द्वारा डिजाइन किया गया ‘योग
प्रोटोकॅाल‘ एक मानकीकृत आसन एवं प्राणायाम का समूह है, जो कि शुरूआती, अनुभवी अभ्यासी, छात्र या वरिष्ठ नागरिक सभी को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अतः अंतरॉष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर व्यापक रूप से अपनाया जाता है। इस सत्र में संस्थान के शिक्षकों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं शोघार्थियों के साथ-साथ संस्थान से बाहर के इच्छुक व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं। यह सत्र 1 जून 2026 से 30 जून 2026 ;सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 7ः00 बजे से 8ः00 बजे तथा शाम 4ः00 बजे से 5ः30 बजे तक डॅा ए पी जे अब्दुल कलाम ;योगा हाल हाल में संचालित है। इन सत्रों मे शामिल के लिए इच्छुक व्यक्ति डॅा. मंजू शुक्ला ;7587068170 एवं श्री सूरज निषाद ;9713214096 से संपर्क कर सकते हैं।






















