
प्रे.वि. क्र./09/05/2026-27 दिनांक:- 15.05.2026
Raipur chhattisgarh VISHESH /भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर कैट प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ के उद्योग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा स्थानीय उत्पादों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, महामंत्री श्री अवनीत सिंह, कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े व्यापार मेले भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में आज कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी एवं कैट छत्तीसगढ़ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ शासन के माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, प्रदेश की औद्योगिक सहभागिता एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र की संभावनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम क्षेत्र, नवाचार आधारित उद्योगों, स्थानीय उद्योगों, हस्तशिल्प, इस्पात एवं एल्युमिनियम आधारित उद्योगों, खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों एवं “वोकल फॉर लोकल” उत्पादों को राष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराने पर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 प्रदेश के उद्यमियों, व्यापारियों एवं निर्माताओं के लिए देशभर के व्यापारिक नेटवर्क, निवेशकों एवं खरीदारों से जुड़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।
प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों- विशेषकर सरगुजा, बस्तर एवं औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत स्थानीय उद्यमियों एवं उत्पादकों की सहभागिता इस बार महोत्सव में प्रमुख आकर्षण होगी। प्रदेश के स्वदेशी उत्पाद, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उद्योगों की दमदार उपस्थिति देशभर के व्यापारियों और आगंतुकों को आकर्षित करेगी।
बैठक में राज्य में उद्योग विस्तार, रोजगार सृजन, स्थानीय उत्पादों के विपणन, निर्यात संभावनाओं एवं “आत्मनिर्भर भारत” अभियान को मजबूत करने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच बनेगा।
इस अवसर पर माननीय उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन प्रदेश के उद्योग, व्यापार एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की प्रभावी सहभागिता सुनिश्चित करने तथा प्रदेश के उद्योगों एवं उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
माननीय मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी से मुलाकात में कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मुख्य रूप उपस्थित रहे:- अमर पारवानी, परमानन्द जैन, सुरिन्दर सिंह, अवनीत सिंह, राकेष ओचवानी, निलेष मुंदडा एवं सर्वेष दौलतानी





















