
Raipur chhattisgarh VISHESH : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा है कि उसके पास ‘समझौता करने या होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने’ के लिए 48 घंटे का समय है, वरना ‘क़हर बरपेगा’.ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा “याद रखिए जब मैंने ईरान को समझौता करने या होर्मुज़ स्ट्रेट खोलने के लिए 10 दिन का समय दिया था. समय ख़त्म हो रहा है.”
उन्होंने आगे कहा, “उन पर क़हर टूटने में बस 48 घंटे बाक़ी हैं.”

27 मार्च को ट्रंप ने घोषणा की थी कि वह अगले 10 दिनों के लिए ईरानी ऊर्जा संयंत्रों पर किसी भी तरह के हमले को रोक रहे हैं. इससे पहले एक अन्य पोस्ट में उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर टैरिफ़ के फ़ायदों का ज़िक्र किया.





















