आज भोपाल में मानव संग्रहालय और साई परिसर का किया अवलोकन








प्रविष्टि तिथि: 26 MAR 2026 7:09PM by PIB Bhopal
पत्र सूचना कार्यालय, रायपुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों का एक दल इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर है. दल के सदस्यों ने आज भोपाल में मानव संग्रहालय और भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर का भ्रमण किया| मानव संग्रहालय में दल के सदस्यों ने विभिन्न विथिकाओं का अवलोकन किया और भारत की सांस्कृतिक विविधता और एकता से परिचित हुए. उन्होंने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ से संबंधित आवास परिसरों और वस्तुओं में विशेष रुचि प्रदर्शित की| मानव संग्रहालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें संग्रहालय के इतिहास और यहां प्रदर्शित वस्तुओं के बारे में विस्तार से बताया| इसके बाद पत्रकारों का दल बिशनखेड़ी स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण परिसर में पहुंचा|


यहां कार्यालय के निदेशक श्री अभिषेक सिंह चौहान ने उन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न खेल योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी| कार्यालय की सहायक निदेशक सुश्री अर्चना जैन ने परिसर में मौजूद खेल सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी| पत्रकार विभिन्न खेलों के कोच और खिलाड़ियों से भी रूबरू हुए और उनसे विस्तारपूर्वक चर्चा की| पत्रकारों ने परिसर में मौजूद विभिन्न विभागों और सुविधाओं का अवलोकन भी किया |









पत्र सूचना कार्यालय भोपाल में पत्रकारों ने पीआईबी निदेशक श्री मनीष गौतम से भी भेंट की| उन्होंने पत्रकारों का स्वागत करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी| यह पत्रकार कल सांची एवं भीमबेटका का अवलोकन करेंगे| पत्रकारों के दल का नेतृत्व पत्र सूचना कार्यालय के सहायक निदेशक श्री समीर वर्मा कर रहे हैं| इससे पूर्व यह दल इंदौर उज्जैन तथा ओंकारेश्वर में भी विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन कर चुके हैं|





















