

प्रविष्टि तिथि: 17 MAR 2026 4:33PM by PIB Raipur
Raipur chhattisgarh VISHESH कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, छत्तीसगढ़ दूरसंचार परिमंडल, रायपुर द्वारा पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक तिमाही में आयोजित की जाने वाली पेंशन अदालत के तहत वित्तीय वर्ष 2025–26 की अंतिम तिमाही की पेंशन अदालत का आयोजन सोमवार को किया गया। यह पेंशन अदालत प्रातः 11 बजे संचार भवन स्थित कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा, रायपुर में आयोजित हुई।

पेंशन अदालत की अध्यक्षता वरिष्ठ लेखा अधिकारी (पेंशन) श्रीमती सस्मिता देवी ने की। इस दौरान छत्तीसगढ़ परिमंडल के अंतर्गत भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी भी ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

कार्यक्रम में नियंत्रक संचार लेखा कार्यालय के पेंशन अनुभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित कई वरिष्ठ पेंशनर भी उपस्थित रहे। पेंशन अदालत के दौरान पेंशनरों की ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। अधिकारियों ने बताया कि पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित समाधान और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से इस प्रकार की पेंशन अदालतों का नियमित रूप से आयोजन किया जाता है।
*******








