


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) रायपुर के भौतिकी विभाग, द्वारा 12–13 मार्च 2026 को दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय सम्मेलन “क्वांटम मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज़ (NCQMD-2026)” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में देशभर से लगभग 100 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिनमें शोधार्थी, संकाय सदस्य तथा औद्योगिक क्षेत्र के विशेषज्ञ शामिल थे।
सम्मेलन के दौरान प्रतिभागियों ने क्वांटम मैटेरियल्स अनुसंधान के उभरते क्षेत्रों जैसे क्वांटम डॉट्स, 2D मैटेरियल्स, सुपरकंडक्टिंग मैटेरियल्स, स्पिन्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर मैटेरियल्स तथा क्वांटम कंप्यूटिंग तकनीकों पर अपने विचार और शोध कार्य प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्रख्यात वैज्ञानिक डॉ. प्रोनेंदु चतुर्वेदी (SSPL-DRDO, दिल्ली), डॉ. शशि प्रभाकर (PRL, अहमदाबाद) तथा शिक्षाविद् प्रो. ए. सी. बोड़े (NIT तिरुचिरापल्ली) ने क्वांटम प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में अपने महत्वपूर्ण शोध विचार साझा किए।

यह सम्मेलन प्रो. एन. वी. रमना राव (निदेशक, NIT रायपुर) के मार्गदर्शन तथा प्रो. एस. एम. सैनी (अध्यक्ष, NCQMD-2026 एवं विभागाध्यक्ष, भौतिकी विभाग) की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के समन्वय में प्रो. आयुष खरे, प्रो. बी. के. साहू, डॉ. के. एस. ओझा (आयोजन सचिव), डॉ. राजू चेट्टी तथा डॉ. हरिकृष्णन एम. पी. (आयोजन सचिव) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस सम्मेलन ने शोधकर्ताओं, शिक्षाविदों तथा उद्योग विशेषज्ञों के बीच संवाद और सहयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ क्वांटम प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नवीन शोध संभावनाओं को भी प्रोत्साहित किया।





















