




Raipur chhattisgarh VISHESH राष्ट्र संत गाडगे बाबा जी की 150वीं जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर आयोजित मड़ई मेला के कार्यक्रम में माननीय विधायक श्री सुनील सोनी जी माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी की गरिमामयी उपस्थिति में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने गाडगे बाबा जी को नमन कर सभी को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि महान समाज सुधारक, राष्ट्र संत गाडगे बाबा जी ने वंचित वर्गों के उत्थान, स्वच्छता अभियान और शिक्षा के प्रसार के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।
जनसेवा के मार्ग पर चलने वाले हर व्यक्ति के लिए उनका जीवन प्रेरणा का माध्यम है।
कार्यक्रम में रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री मोतीलाल साहू जी समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।









