

Raipur chhattisgarh VISHESH // आंध्र प्रदेश के अनंतपुर नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और एनडीए गठबंधन ने अपने प्रचार अभियान को नई गति देने के लिए एक ऐतिहासिक रणनीति तैयार की है। ज़मीनी संघर्ष से तपकर केंद्रीय मंत्रिमंडल तक का सफर तय करने वाले सादगीप्रिय और कर्मठ नेता, भारत सरकार के केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 30 अक्टूबर को अनंतपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। अपने इस विशेष प्रवास के दौरान वे अनंतपुर नगर निगम के भाजपा-एनडीए के महापौर प्रत्याशी श्री के. अजेश बाबू (कोतला अजेश बाबू) के पक्ष में आयोजित विशाल चुनावी रैली, भव्य रोड-शो और ‘विजय संकल्प महा-सभा’ को संबोधित करेंगे।
एक साधारण पंच से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत कर संसद और फिर केंद्रीय मंत्री के पद तक पहुँचने वाले श्री तोखन साहू अपनी बेदाग छवि, संगठन कौशल और सर्वसुलभ कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं। भारत सरकार में आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री के रूप में उनके विशाल अनुभव और शहरी विकास के व्यापक विजन का लाभ अनंतपुर की जनता को मिलने जा रहा है। श्री साहू उन विरले नेताओं में शुमार हैं जो जन-आकांक्षाओं को सीधे धरातल पर उतारने और अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू 30 अक्टूबर की सुबह सड़क मार्ग द्वारा बेंगलुरु से अनंतपुर की पावन धरा पर आगमन करेंगे। सीमा पर हजारों उत्साहित कार्यकर्ताओं द्वारा उनके अभूतपूर्व और भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। प्रातः 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक पूरे दिन आरक्षित इस विस्तृत कार्यक्रम के दौरान वे अनंतपुर के प्रमुख मार्गों पर भव्य रोड-शो करेंगे तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं और मातृशक्ति से सीधा संवाद स्थापित कर श्री के. अजेश बाबू को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी की अपील करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश के हर शहर को विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ पेयजल, सुदृढ़ सीवरेज सिस्टम और पक्के मकान देने के लिए संकल्पित है। अनंतपुर की सम्मानित जनता दशकों से बुनियादी सुविधाओं और पारदर्शी व्यवस्था के लिए तरस रही है, और जब केंद्र की विकास नीतियों के साथ स्थानीय निकाय में श्री के. अजेश बाबू जैसा निष्ठावान और कर्मठ नेतृत्व जुड़ेगा, तभी अनंतपुर विकास का नया अध्याय लिखेगा।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मानना है कि दूरदर्शी और ओजस्वी जननेता श्री तोखन साहू जी के इस प्रवास से अनंतपुर के भाजपाइयों में प्रचंड ऊर्जा का संचार होगा और यह विशाल जनसभा चुनावी समीकरणों को पूरी तरह भाजपा-एनडीए प्रत्याशी श्री के. अजेश बाबू के पक्ष में मोड़ने का काम करेगी।









