




Raipur chhattisgarh VISHESH : नवा रायपुर-अपर आयुक्त एवं अपर पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ श्री एच के दोशी आज दिनांक 31.12.2025 को 62 वर्ष की उम्र पूर्ण होने पर सेवानिवृत्त हो गए। आज नवा रायपुर स्थिति अपेक्स बैंक मुख्यालय में एक गरिमामय समारोह में श्री एच के दोशी को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। इस अवसर पर आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ श्री कुलदीप शर्मा कहा कि श्री एच के दोशी कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी रहे है। उनकी दीर्घकालिक व्यवहारिक अनुभवों से अधिनस्थ अधिकारी कार्य को सीखते थे। श्री दोशी नियम व कानूनों से कार्य करने वाले अधिकारी रहे है। श्री हितेश दोशी के सेवानिवृत्त अवसर पर अपर आयुक्त सहकारिता व अपर पंजीयक श्री के एन काण्डे, संयुक्त आयुक्त श्रीमती किरण गुप्ता, संयुक्त आयुक्त उमेश तिवारी, संयुक्त आयुक्त संदीप गुप्ता, संयुक्त आयुक्त श्री एस के तिग्गा, संयुक्त आयुक्त श्री यूबीएस राठिया, संयुक्त आयुक्त श्री डी पी टावरी,संयुक्त आयुक्त मुकेश ध्रुव,संयुक्त आयुक्त श्री बसंत कुमार, संयुक्त आयुक्त श्री भूपेंद्र ठाकुर, संयुक्त आयुक्त श्री विनोद बुनकर, अपेक्स बैंक ओएसडी श्री अविनाश श्रीवास्तव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के सीईओ, सहकारी शक्कर कारखानो के एमडी तथा बड़ी संख्या में सहकारिता विभाग के सभी जिले के उपायुक्त तथा सहायक आयुक्तगण तथा अपेक्स बैंक के अधिकारीगण मौजूद रहे।









