
स्वदेषी संकल्प यात्रा प्रे.वि. क्र./07/12/2025-26 : 24.12.2025
कैट दुर्ग इकाई के नये कार्यालय शुभारंभ हुआ


Raipur chhattisgarh VISHESH CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा का शुभारंभ 27 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले से हुआ था, जो कि प्रदेष में लगभग 25 दिनों में 2500 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण करते हुए 20 दिसम्बर 2025 को दुर्ग जिले में ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य श्री अमर पारवानी एवं स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ के प्रांत संयोजक श्री जगदीश पटेल ने बताया कि CAIT एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित स्वदेशी संकल्प यात्रा का शुभारंभ 27 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले से हुआ था। जो प्रदेष में लगभग 25 दिनों में 2500 किलोमीटर की निम्नानसुर यात्रा की -राजनंदगांव, कवर्धा, बेमेतरा, सिमगा भाटापारा, बलौदा बाजार, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, पत्थलगांव, अंबिकापुर, बलरामपुर, सूरजपुर, बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़, पेंड्रा, बिलासपुर, चकरभाठा, पथरिया, मुंगेली, रायपुर, आरंग, पिथौरा, सरायपाली, महासमुंद , राजिम, कांकेर, कोंडागांव, जगदलपुर, नारायणपुर, भानुप्रतापुर, दल्लीराजहरा, बालोद, भिलाई, दुर्ग में यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा का उद्देश्य :- स्वदेशी का संकल्प, आत्मनिर्भर भारत का निर्माण, यह यात्रा “वोकल फॉर लोकल” एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने हेतु आयोजित की गई थी। इस यात्रा ने यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि – स्वदेशी उत्पादों को अपनाना आज की आवश्यकता है ,स्थानीय व्यापार को सशक्त कर ही राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। डिजिटल व्यापार एवं आधुनिक वाणिज्य से नए अवसरों का सृजन संभव है, व्यापारियों एवं नागरिकों ने एकजुट होकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लिया और यात्रा के उद्देश्य को पूर्ण समर्थन दिया। “वोकल फॉर लोकल”, “स्वदेशी अपनाओ – आत्मनिर्भर भारत बनाओ” के संदेश को प्रदेश के प्रत्येक शहर, बाजार एवं व्यापारी वर्ग तक पहुँचाना रहा।
दुर्ग में स्वदेशी संकल्प यात्रा के शुभारंभ एवं समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) उपस्थित रहे। उनके साथ अनेक वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिला उद्यमी, युवा व्यापारी एवं व्यापारी वर्ग की उल्लेखनीय सहभागिता रही।
इसी कड़ी में माननीय श्री गजेन्द्र यादव जी (मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन) के द्वारा कैट दुर्ग इकाई के नये कार्यालय का शुभारंभ किया गया। यह कार्यालय व्यापारियों की एकता, संघर्ष और सफलता का प्रतीक है। यह परिसर व्यापारी समाज के लिए मार्गदर्शन, सहयोग और सशक्तिकरण का केंद्र बनेगा। यहां से व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, नीतिगत चर्चाएँ और सामाजिक-आर्थिक उत्थान हेतु ठोस पहलें की जाएंगी। यह कार्यालय सिर्फ स्थान नहीं, बल्कि व्यापारियों के लिए ‘सशक्तिकरण का केंद्र’ होगा, जहां से व्यापारी वर्ग की आवाज और अधिक मजबूती से उठेगी।
उपरोक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथिगण कैट एवं स्वदेषी जागरण मंच से श्री जितेन्द्र दोषी, श्री विक्रम सिंहदेव, श्री परमानन्द जैन, श्री जगदीष पटेल, श्री राकेष ओचवानी, श्री अवनीत सिंह, श्री दीपक विधानी, श्री जयराम कुकरेजा, श्री विनोद तिवारी, श्रीमती शीला शर्मा, श्री शंकर त्रिपाठी, श्री गीतेश साव, डॉ. पूनम साव एवं डॉ श्याम शर्मा।
धन्यवाद
जगदीश पटेल अमर पारवानी
प्रांत संयोजक राष्ट्रीय वाईस चेयरमेन
स्वदेशी जागरण मंच छत्तीसगढ़ CAIT
9425213171 9826428042








